कार्यस्थल के साथ आसपास भी रखें सफाई: चन्द्रोला
भास्कर संवाददाता|गेवरा दीपका
एसईसीएल दीपका क्षेत्र के सामुदायिक भवन प्रगतिनगर में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि दीपका महाप्रबंधक बीके चंद्रोला ने कहा कि डीजीएमएस की गाइड लाइन का पालन करते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी व खान सुरक्षा विभाग के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
कर्मचारी शपथ लें कि कार्यक्षेत्र के अलावा आसपास सभी जगह जहां हम रहते है उसको स्वच्छ रखेंगे। जिससे स्वच्छ मन से कार्य करने पर कर सुरक्षित तरीके से कार्य सही समय पर पूर्ण होता है। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार आनंद ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत कर्मचारी व उनके परिवारों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जुड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। परियोजना के खान सुरक्षा अधिकारी डीके मेश्राम ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के आयोजन से लोगों में स्वच्छता के प्रति अवेयरनेस आएगा।
इस दौरान जीएम डीएन प्रसाद, स्टाफ ऑफिसर सिविल एनके झा, एरिया पर्सनल अधिकारी नंदलाल, बहादुल साहू, अशोक कुमार आनंद ,डीके मेश्राम, इशांत पालीवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्मिक विभाग की प्रगति शर्मा ने किया। कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।