गेवरा खदान में 10 टन कोयला चोरी कर ले जाते हाइवा पकड़ाया
गेवरा दीपका | एसईसीएल गेवरा खदान में 4 नंबर कांटे के पास वाहनों की जांच के दौरान हाइवा क्रमांक सीजी-07सी-5480 में 10 टन कोयला ले जाते पकड़ा है। जिसकी कीमत 26 हजार रुपए बताई गई है। हाइवा का चालक शिव कुमार यादव वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। वाहन का मालिक अविनाश सिंह सिसोदिया बताया गया है। नागोड़ा इस्पात सिलतरा के लिए कोयला ले जाने का काम करता था। लेकिन वाहन में निर्धारित मात्रा से 10 टन अधिक भरा था। दीपका खदान से कोयला चोरी होने की शिकायत लंबे समय से मिलती रही है।