पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेकाबू टीपर सीएचपी बेल्ट लाइन से टकराया, चालक व हेल्पर बचे

बेकाबू टीपर सीएचपी बेल्ट लाइन से टकराया, चालक व हेल्पर बचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीपका-गेवरा। एसईसीएल के दीपका में एक बेकाबू टीपर सीएचपी बेल्ट लाइन से टकरा गया। इस घटना में टीपर चालक व एक अन्य की जान किसी तरह बच गई। घटना में सीएचपी के कन्वेयर बेल्ट लाइन का हिस्सा प्रभावित हुआ है। एसईसीएल दीपका खदान के एमटीके-01 नंबर के पास सुबह करीब 10 बजे यह घटना हुई। माइंस में कोल परिवहन के लिए लगी निजी कंपनी की एक टीपर अग्निशमन सेंटर के पास अनियंत्रित हो गई। इस घटना में टीपर चालक सहित वाहन पर सवार हेल्पर घटना में आहत होने से बच गए। सूचना मिलते ही मौके पर विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। इस घटना में सीएचपी के काम पर असर नहीं पड़ा है। घटना में कन्वेयर बेल्ट लाइन के स्ट्रक्चर से टकराने से टीपर का निचला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

खबरें और भी हैं...