आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण जरूरी: संयोजक अहमद
भास्कर संवाददाता | गेवरा-दीपका
ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन गेवरा स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी, जिला ताइक्वांडो संघ के संयोजक तनवीर अहमद, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सियाराम बंजारे, डीएवी गेवरा स्कूल की प्राचार्य अल्का शर्मा उपस्थित थीं। संयोजक तनवीर अहमद ने कहा की आत्मसुरक्षा व उज्जवल भविष्य के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर अब हर वर्ष लगाया जाएगा। शिविर में 60 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक शत्रुहन ताती, भागवत पाण्डेय ने बच्चों को टाइल्स ब्रेकिंग, गर्ल्स सेल्फ डिफेंस व अन्य डेमोस्टेशन करके दिखाया। इस अवसर पर संगीता दत्ता, ममता चौधरी, वैभव जायसवाल, रजनी लहरे, सोनिया सिंह, गीतांजली वर्मा, राजा सोनी, विकास उपस्थित थे।