पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर बगदेवा पुलिस के पास रविवार की सुबह लगभग 10 बजे दीपका से कोयला लेकर जा रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी-13-एल-2043 ने सामने जाते बाइक को ठोकर मारा। बाइक ट्रेलर के सामने चक्के के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उसमें सवार हरदीबाजार क्षेत्र के भिलाईबाजार (भठोरा) निवासी दो युवक अमित कुमार शर्मा व मनोज कुमार साहू छिटककर दूर गिरे। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पाली अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...