पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिड़बा में ट्रकों को लोडिंग करने से रोका, वापस लोटे

दिड़बा में ट्रकों को लोडिंग करने से रोका, वापस लोटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिड़बा| पंजाब सरकार द्वारा गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग की नई नीति बनाए जाने का ट्रक यूनियन व ठेकेदारों में विवाद शुरू हो गया है। गांव उभिया के खरीद केंद्र में जब ठेकेदार अश्वनी कुमार ने गेहूं की लोडिंग के लिए ट्रक भेजे तो उस समय ट्रक यूनियन दिड़बा के सदस्यों ने इसका विरोध कर ट्रकों को लोडिंग करने से रोक दिया, जिस कारण दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। माहौल बिगड़ता देख ठेकेदार के ट्रक चालक वापस लौट गए। ठेकेदार ने दिड़बा पुलिस को तुरंत सूचना दी। एसएचओ दिडबा पुष्पिंदर सिंह व कोहरियां चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह नायब तहसीलदार दिडबा प्रबोध चंद्र भी मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...