यूथ कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल इंसाफ की मांग
दिड़बा| कठुआ गैंगरेप की शिकार लड़की की आत्मिक शांति व ओनाव रेप की शिकार लड़की को इंसाफ दिलवाने के लिए ऑल यूथ कांग्रेस की ओर से जगदेव सिंह गागा की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर जगदेव सिंह गागा ने कहा कि दोनों घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक है। ऐसी शर्मनाक घटनाएं मनुष्य की कदर को झकझोर कर रख देती है। इस मौके पर सतनाम सिंह, पृतपाल सिंह, राजवीर सिंह, करमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, अजय सिंगला, जगतार सिंह आदि उपस्थित थे।