दिड़बा| विश्वकर्मा फाउंडेशन की ओर से सरकारी मिडिल स्कूल मुनशी वाला के बच्चों को शिक्षा सामग्री बांटी गई। विश्वकर्मा फाउंडेशन के चेयरमैन जसविंदर सिंह ने कहा कि छात्रों की भलाई के लिए शुरू की गई मुहिम पढ़ेंगे पढाएंगे देश खुशहाल बनाएंगे को लोगो का काफी सहयोग मिल रहा है। फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर शिक्षा प्रबंधों का जायजा लिया जा रहा है। इस मौके पर गुरदित्त सिंह, अमृतपाल सिंह, मान सिंह, जोगिंदर सिंह, दविंदर सिंह, जनरैल सिंह, संदीप शर्मा, जोगिंदर सिंह, दविंदर सिंह, प्रगट सिंह, दलजीत कौर उपस्थित थे। (शुभम)