पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 से 10 जून तक किसान शहरों से न कुछ खरीदेंगे और न ही कुछ बेचेंगे : चट्ठा

1 से 10 जून तक किसान शहरों से न कुछ खरीदेंगे और न ही कुछ बेचेंगे : चट्ठा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर देश के समूह किसान 1 से लेकर 10 जून छुट्टी पर रहेंगे। इस संबंधी जानकारी देते भारतीय किसान यूनियन एकता के जिला प्रैस सचिव रण सिंह चट्ठा ने कहा कि समाज सेवक अन्ना हजारे व भारतीय किसान यूनियन के राज्य प्रधान जगजीत सिंह मरण वर्त पर बैठने के बाद केन्द्र सरकार ने लिखती रूप में उनकी मांगें मान ली थी, उन मांगो को लागू करवाने के लिए किसान देश के विभिन्न राज्यों में हड़ताल करेंगे। किसान न तो शहरों में कुछ खरीदने जाएंगे व न ही बेचने के लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...