पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 मरीजों की आंखों के चैकअप में निकला सफेद मोतियां, ऑपरेशन होगा नि:शुल्क

25 मरीजों की आंखों के चैकअप में निकला सफेद मोतियां, ऑपरेशन होगा नि:शुल्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांझ ग्लोबल फाउंडेशन और लायंस आखों के अस्पताल नियाल की ओर से सफेद मोतिया को दूर करने के मकसद से गांव भाई की पिसोर में आंखों का मुफ्त कैंप लगाया गया। कैंप में डाॅ. सतवीर सिंह ने 180 से अधिक मरीजों का चैकअप किया। 25 मरीजों की जांच में सफेद मोतिया पाया गया। जिनका इलाज डाॅ. निशांत करेंगे।

इस कैंप की प्रधानगी डाॅ. पुष्पिंदर सिंह जोशी ने की। इस मौके पर क्लब के चेयरमैन सुरिंदर बांसल, गुरप्यार सिंह ने बताया कि सांझ ग्लोबल फाउंडेशन और लायंस आंखों के अस्पताल नियाल द्वारा सफेद मोतिया को दूर करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इस कैंप में यूथ फाउंडेशन मलेशिया, पावर हाउस यूथ क्लब, नेशनल यूथ प्रोजेक्ट, दिल्ली के सदस्यों ने सहयोग किया। इस मौके पर कैंप इंचार्ज नयाब सिंह, अमन भंगू, कुलवंत सिंह, बिट्टू जोशी, सतगुरु, दविंदर जोशी, हरजिंदर सिंह, रवि कुमार, बलजीत सिंह, जतविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, हरबंस सिंह, हरप्रीत सिंह उपस्थित थे। (शुभम)

180 से अधिक मरीजों ने करवाया चैकअप

दिड़बा में कैंप के दौरान मरीजों का चैकअप करते माहिर।

खबरें और भी हैं...