- Hindi News
- National
- खरीद केंद्र पर लोडिंग चेक करने पहुंचे ट्रक ऑपरेटर्स पर लाठीचार्ज, विरोध में चार घंटे तक किया हाईवे जाम
खरीद केंद्र पर लोडिंग चेक करने पहुंचे ट्रक ऑपरेटर्स पर लाठीचार्ज, विरोध में चार घंटे तक किया हाईवे जाम
लोडिंग-अनलोडिंग को लेकर गांव उभिया के खरीद केंद्र में निजी ठेकेदार के लोडिंग के काम को चेक करने पहुंचे ट्रक ऑपरेटरों को पुलिस ने पीट कर खरीद केंद्र से खदेड़ दिया है। जिससे गुस्साए ट्रक ऑपरेटरों ने दिड़बा में दिल्ली-लुधियाना नेशनल हाईवे पर धरना देकर यातायात कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। ट्रक ऑपरेटरों का आरोप है कि पुलिस ने ऑपरेटरों पर लाठीचार्ज कर धक्केशाही की है।
नेशनल हाईवे पर दिए गए धरने को संबोधित करते हुए ट्रक यूनियन कमेटी सदस्य अजय सिंगला, परगट सिंह, जरनैल सिंह, विक्रम सिंह ने कहा कि प्रशासन के साथ बैठक में फैसला हुआ था कि अनाज मंडियों में लोडिंग-अनलोडिंग के टेंडर अनुसार ही माल उठाया जाएगा। परंतु अन्य किसी भी वाहन को माल ओवर लोड मॉल नहीं डालने दिया जाएगा। इसी शर्त को लेकर लोडिंग-अनलोडिंग के टेंडर डाले गए थे,परंतु कई जगह पर निजी वाहनों द्वारा ओवरलोड माल डाला जा रहा है, जिसे चेक करने के लिए ट्रक ऑपरेटरों की बनाई गई कमेटी मंगलवार को उभिया खरीद केंद्र पर गई थी। जहां ठेकेदार अधिक माल लोड कर रहा है। जिससे बात करने का प्रयास किया गया तो पुलिस ऑपरेटरों को पीटना शुरू कर दिया गया। ऑपरेटरों को लाठियां मारी गई और थपेड़ों से पीटा गया। जिस कारण सदस्यों के शरीर पर चोट भी आई है। मांग की गई कि ट्रक ऑपरेटरों पर लाठी और पुलिस बल इस्तेमाल करने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मामले का पता चलते ही एसडीएम अमरेशवर सिंह, डीएसपी योगेश कुमार प्रदर्शनकारियों के पास पंहुचे। उन्होंने ट्रक ऑपरेटर्स को विश्वास दिलवाया कि जो भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, जिसके बाद ने धरना समाप्त कर दिया गया।
आरोप : ऑपरेटरों को लाठियां मारी गई और थपेड़ों से पीटा, पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
दिड़बा के उभिया खरीद केंद्र पर ट्रक ऑपरेटर्स को खदेड़ती पुलिस( दाएं ) पुलिस की लाठी का शिकार अजय कुमार अपने शरीर पर निशान दिखाता हुआ।
लोडिंग में रुकावट डाल रहे थे ऑपरेटर्स : एसएसपी सिद्धू
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू का कहना है कि लोडिंग और अनलोडिंग के काम में रुकावट पैदा नहीं होने दी जाएगी। इस संबंधी पुलिस और प्रशासन पहले भी चेतावनी दे चुके हैं। मंगलवार को ट्रक ऑपरेटर लोडिंग के काम में रुकावट पैदा कर रहे जिस कारण ऑपरेटरों को पुलिस ने मौके से खदेड़ा है। किसी पर बल इस्तेमाल नहीं किया गया है।
संगरूर में दिल्ली- लुधियाना नेशनल हाईवे जाम कर धरना देते किसान।
यातायात प्रभावित|नेशनल हाईवे पर धरना लगने के कारण लुधियाना दिल्ली मार्ग काफी प्रभावित रहा है। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। करीब चार घंटे बाद धरना समाप्त होने पर यातायात सुचारू हो सका है।