रंजिश के चलते दो पक्षों में झड़प हवाई फायरिंग, दो लोग घायल
एक दर्जन लोगों ने गांव में दो व्यक्तियों से मारपीट कर घायल कर दिया है। हमला करने वालों ने हवाई फायर करने के साथ साथ मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। गांव दीवानगढ़ कैंपर निवासी गुरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि बिंदर सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ गांव में ही उसे व उसके चाचे के लड़के हरमेश सिंह को घेर कर मारपीट की व हवाई फायर कर उसे डराया धमकाया गया। आरोपियों ने उसके मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया है। थाना दिड़बा के एसएचओ पुशपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बिंदर सिंह, लक्खू सिंह, सुखविंदर सिंह, बब्बू सिंह, प्रगट सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, वेद प्रकाश, बिल्ला सिंह, गुरलाल सिंह, सरनी सिंह सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना दिड़बा में मामला दर्ज कर लिया है। (शुभम)
दिड़बा के गांव दीवानगढ़ कैंपर में घटना की जांच करती पुलिस।