पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेहनत से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है : जगसीर

मेहनत से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है : जगसीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिड़बा| गांव रोगला के स्टेडियम में शहीद गुरमेल सिंह नौजवान स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कबड्डी कोचिंग कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान कबड्डी कोच भुपिंदर सिंह व लाड़ी ढंडोली ने युवाओं को कबड्डी की कोचिंग दी। इस दौरान सर्कल कबड्डी में जोन स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी बांटे गए। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए समाज सेवक दर्शन रोगला व समाज सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन जगसीर रोगला ने कहा कि मेहनत के साथ हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर हरभोल सिंह, रणजीत सिंह, मानों सिंह, अमरीक सिंह, सतगुर सिंह, बिल्लू चौधरी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...