दिड़बा|यूथ कांग्रेस की ओर से राजीव गांधी जयंती व देश की सेना को समर्पित खूनदान शिविर रविवार को लगाया जा रहा है। ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के सचिव जगदेव गागा व प्रदेश कांग्रेस के सचिव सतनाम सत्ता ने बताया कि यह शिविर विश्वकर्मा मंदिर में लगाया जाएगा। उन्होंने खूनदानियों से अपील की कि शिविर में पंहुचकर खूनदान करें।