दनियावां | दनियावां-चंडी मार्ग पर थाना क्षेत्र के होरिलविगहा गांव के समीप छोटी केवई जाने वाली सड़क पर पिछले दो दिनों से पीपल का पेड़ गिरा हुआ है जिससे जहां एक ओर यातायात बाधित है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का भी निर्माण ठप है।