पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • दनियावां में ताड़ के छह पेड़ को लेकर दो गुट भिड़े, फायरिंग में दो जख्मी

दनियावां में ताड़ के छह पेड़ को लेकर दो गुट भिड़े, फायरिंग में दो जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के नीमी गांव में रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीणों की नींद खुली। इस गोलीबारी की घटना में पूर्व मुखिया सहित दो लोग जख्मी हो गए। घटना का कारण जमीनी विवाद एवं ताड़ के छह पेड़ बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही दनियावां पुलिस पहुंची और तहकीकात में जुट गई।

दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल पीएचसी, दनियावां भर्ती कराते हुए पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ में जुट गई है तथा इस मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से ही गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है, जिसको देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है। हालांकि पुलिस हालात को नियंत्रित बता रही है।

नीमी गांव में गाेलीबारी की घटना में जख्मी पूर्व मुखिया रामबाबू एवं लक्ष्मी राय।

पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है तथा अन्य कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस छापेमारी अभियान में जुटी है। सरफराज इमाम, थानाध्यक्ष, दनियावां

घंटों दहशत में रहे ग्रामीण

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया। लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। गांव में पुलिस के आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से बाहर आए।

तू तू- मैं मैं से बढ़ी बात

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दनियावां पंचायत के पूर्व मुखिया एवं नीमी गांव निवासी रामबाबू सिंह उर्फ श्यामबाबू यादव एवं पड़ोसी दिनेश यादव के बीच जमीनी विवाद के साथ साथ ताड़ के 6 पेड़ पर वर्चस्व को ले वर्षों से विवाद चला आ रहा था। इसे लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष कई बार आपस में भिड़े थे। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की सुबह पूर्व मुखिया के पुत्र विजय यादव एवं पड़ोसी दिनेश यादव के बीच पहले तूतू-मैंमैं हुई, उसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष के दर्जन भर लोग जुट गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों ने फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पूर्व मुखिया रामबाबू एवं गांव के ही लक्ष्मी राय को गोली लगी, जिससे वे लोग घायल हो गए। देर रात तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं किए जाने से प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।

बख्तियारपुर में विवाद में जमकर मारपीट, फायरिंग

बख्तियारपुर | थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए। दो घायलों रंधीर कुमार एवं रामनाथ पासवान को इलाज हेतु पीएचसी लाया गया। ग्रामीणों की मानें तो आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई, हालांकि फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है। मारपीट की घटना को लेकर थोड़ी देर के लिए सड़क जाम भी हुई। मारपीट की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची।

खबरें और भी हैं...