पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रात्रिकालीन टूर्नामेंट शुरू, पहला मैच रिंगनोद ने जीता

रात्रिकालीन टूर्नामेंट शुरू, पहला मैच रिंगनोद ने जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरिया में मंगलवार से रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत कांग्रेस नेता केके सिंह कालूखेड़ा के आतिथ्य में हुई। टूर्नामेंट में 64 टीमों के बीच मुकाबला होगा। आखिर में विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। पहला मैच कालूखेड़ा व रिंगनोद टीम के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इसमें रिंगनोद टीम ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के विशेष अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री भेरूलाल पाटीदार, कांग्रेस नेता दिनेश कुमावत थे। जिनका स्वागत क्लब के तूफानसिंह पंवार ने किया। कालूखेड़ा ने कहा खेल हमें आपसी पारस्परिक प्रेम भावना को बढ़ाने की सीख देता है। खेल को खिलाड़ी की भावना से खेलते हुए आदर्श कायम रखना चाहिए।

खबरें और भी हैं...