राजनीति के माध्यम से मानव सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है
सांसद प्रतिनिधि और भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप चौधरी का जन्मदिन शनिवार को उनके शुभचिंतकों ने धूमधाम से मनाया। सुबह से उनके घर के बाहर आमजन का तांता लगना शुरू हो गया। यह दिनभर जारी रहा। सांसद चौधरी ने कहा राजनीति के माध्यम से मानव सेवा करना मेरा लक्ष्य है।
उन्होंने खाचरौद नाका स्थित गोशाला पहुंचकर गोसेवा की। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चौधरी ने तीन साल के राजनीतिक जीवन में संगठन के विभिन्न जवाबदेही पदों का निर्वाह किया गया है। मौके पर सैलाना, रतलाम, पिपलौदा, रिंगनोद, ढोढर, पिपलियाजोधा से ग्रामीणों ने चौधरी के निवास पर पहुंचकर साफा बांधकर, शॉल-श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।