ढोढर | शासकीय कन्या उमावि की 12वीं की छात्रा सोनाकुंवर ने 81 प्रतिशत अंक अर्जित किए। शुक्रवार को शिक्षक मुश्ताक मंसूरी, सतीश शिकारी, भेरूलाल मालवी, सुनीता शिकारी, जनपद सदस्य बलवंतसिंह चंद्रावत ने गांव मोरिया पहुंचकर सोनाकुंवर का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया | मिठाई खिलाई। सरपंच अमरसिंह गुर्जर, उपसरपंच मोहनलाल पाटीदार, भाजपा नेता भेरूलाल पाटीदार, मुकेश बग्गड़ ने छात्रा को गांव के गौरव की उपाधि देकर शील्ड भेंटकर सम्मानित किया।