वज्रगृह में रखी गई ईवीएम
वज्रगृह में रखी गई ईवीएम
चुनाव के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में खनन संस्थान में बनाए गए वज्रगृह में जमा कराए गए। ईवीएम को जमा कराने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। इसके बाद पदाधिकारियों की उपस्थिति में वज्रगृह को सील कर दिया। इसकी रखवाली के लिए काफी संख्या में पुलिस बल लगाए गए है।
नहीं की गई वीडियोग्राफी
मतदान के दौरान नगर पंचायत डोमचांच के अलावा नगर पर्षद के किसी भी बूथ पर प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी की व्यवस्था नहीं की गई थी। उल्लेखनीय है इस संबंध में चुनाव आयोग की ओर से बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती अलावा वीडियो ग्राफी कराने का निर्देश दिया गया था।