पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कड़ी धूप में भी मतदाताओं में था गजब का उत्साह

कड़ी धूप में भी मतदाताओं में था गजब का उत्साह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत डोमचांच में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर सोमवार को हुआ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सभी 15 बूथों पर लगभग 71 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। वहीं बूथ संख्या 9 व 10, 13 में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने बढ़चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चिलचिलाती धूप में महिलाएं छतरी लेकर लाइन में खड़ी रही।

बूथ संख्या 8 पर 95 वर्षीय वृद्धा मसोमात सोना को उनके परिजनों ने गोद में उठाकर मतदान कराया। वहीं काली मंडा बूथ पर दिव्यांग नेहा कुमारी पहुंचकर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नेहा ने बताया कि पहली बार वोट देकर काफी खुशी महसूस कर रही है। डोमचांच काली मंडा बूथ पर 81 वर्षीय वृद्धा मसोमात देवकी अपने परिजन के सहारे मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं महथाडीह पंचायत बूथ संख्या एक पर काफी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रसन्नता जाहिर की। दूसरी ओर बूथ संख्या 3 व 13 पर बोगस वोटिंग की अफवाह पर प्रशासन दौड़ लगाती रही। बूथ संख्या 1, 3 व 13 पर 5 बजे के बाद लगभग 150 लोग लाईन में खड़े थे। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंधौती महुआ बूथ संख्या 14 पर 3 बजे के बाद वोटर के इंतजार में मतदान कर्मी बैठे रहे। वहीं अधिकांश बूथों पर पानी की व्यवस्था नहीं की गई थी।

खबरें और भी हैं...