पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर आब्जर्वर ने जताया आभार

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर आब्जर्वर ने जताया आभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुमरी तिलैया | नगर पर्षद झुमरी तिलैया व डोमचांच नगर पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर सभी प्रत्याशियों के साथ मंगलवार को चुनाव ऑबजर्वर रोबिन टोप्पो ने बैठक कर आभार जताया। बाजार समिति कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में अपर समाहर्ता प्रवीण गागराई, निदेशक डीआरडीए अनुज कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु बाला, सीओ अशोक राम व बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद मौजूद थे। बैठक के दौरान कई राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों ने बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची का वितरण सभी बूथों पर नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। जिसका अधिकारियों द्वारा निराकरण का भरोसा दिलाया गया। मौके पर भाजपा के प्रकाश राम, कांग्रेस के सईद नसीम, राजद के पिंकी जैन, झाविमो के अशद खान, झामुमो के कामेश्वर महतो, आजसू के विशाल भदानी, माले के चरणजीत सिंह, सीपीएम के रवि पासवान, विशाल सिंह, रमेश हर्षधर, रामनाथ सिंह सहित डोमचांच के प्रत्याशी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...