पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीवीसी ने मॉडर्न स्कूल को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया

डीवीसी ने मॉडर्न स्कूल को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणा प्रताप चौक वाइस क्लब की ओर से उषा मेमोरियल वॉलीबॉल नाइट टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार की रात श्रम कल्याण परिसर में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजकपूर सिंह, नगर पर्षद अध्यक्ष प्रकाश राम, वार्ड पार्षद घनश्याम तुरी, समाजसेवी विशाल भदानी व गौतम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुख्य अतिथि गुप्ता ने कहा कि पहली बार इस तरीके का गेम्स जिला में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में जिले के प्रतिभावन खिलाड़ी में कोई कमी नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की बात कही। टूर्नामेंट में जिले के आठ टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच डीवीसी बनाम मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें डीवीसी ने 2-0 से बढ़त बनाकर खिताब पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ मैच का खिताब डीवीसी के गौतम को मिला। वहीं प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मॉडर्न पब्लिक स्कूल के राकेश कुमार को मिला। रेफरी की भूमिका धर्मेंद्र राय व जीतेंद्र राय ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह ने किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में धीरज सिंह, सोनू गुप्ता, नीरज सिंह, अमित राज, छोटेलाल, मोहित कुमार, धनंजय कुमार, अंकित कुमार, गौतम चंद्रवंशी, कृष्णा चौधरी, आशीष गुप्ता, उदय श्रीवास्तव, मनीष कुमार, गणेश सिंह आदि ने निभाई। मौके पर दर्जनों खेलप्रेमी मौजूद थे।

टूर्नामेंट में जिले के आठ टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच मॉडर्न पब्लिक स्कूल बनाम स्काई बर्ड अड्डीबंगला के बीच खेला गया। इसमें मॉडर्न स्कूल ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच डीवीसी बनाम करमा के बीच खेला गया, जिसमें डीवीसी ने 2-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच डोमचांच बनाम असनाबाद के बीच हुआ। इसमें 2-0 से डोमचांच ने जीत हासिल की।

खबरें और भी हैं...