पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसमस्याओं की सूची तैयार करने का निर्णय

जनसमस्याओं की सूची तैयार करने का निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोमचांच नगर पंचायत कार्यालय में गुरूवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों की बैठक हुई। बैठक के दौरान लोगों ने अपने वार्डों की जनसमस्याओं की सूची तैयार करने तथा लोगों में आपसी तालमेल एवं एक-दूसरे के अनुभवों को साझा करने की बात कही गई।

बैठक में नगर पंचायत के सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने सचिवालय में पर्याप्त समय नहीं दिए जाने को लेकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नेतृत्व में वार्ड पार्षदों एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर शिकायत किए जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि लोग आपसी ताल-मेल बनाकर विकास योजना की एक मॉडल तैयार करे, जिससे एक उत्कृष्ट नगर पंचायत का निर्माण किया जा सके। वहीं वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की स्वच्छता, पेयजल व शिक्षा के प्रति सजग रहने की बात कही।

उपाध्यक्ष पप्पू मेहता ने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार करते हुए विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने व जनभागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। मौके पर संजय सिंह, मुकेश कुमार, सरिता वर्णवाल, गुड़िया देवी, आरती देवी, अनिल यादव, नीलकंठ मेहता, अशोक यादव, उमेश मेहता सहित सभी वार्डों के वार्ड पार्षद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...