पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शुक्रवार को प्रमुख कार्यालय में हुई। मौके पर प्रमुख सत्यनारायण यादव, बीडीओ नारायण राम, सीओ नाजिया अफरोज, डाॅ. अंजली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान पेयजल, स्वच्छता, मनरेगा, बिजली, सामाजिक वानिकी, कृषि, पशुपालन आदि विभागों की समीक्षा की गई। मौके प्रमुख यादव ने कहा कि अधिकारी मॉनसून से पूर्व लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर पंसस सदस्यों ने बंगाखलार व नावाडीह के पंचायत सेवक श्यामसुंदर प्रसाद को अन्यत्र जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की रखी। घरवरियावर के पंसस सहदेव यादव ने कन्यादान योजना के लंबित फाइलों को शीघ्र निष्पादन करने की बात कही। वहीं मनरेगा कार्य के तहत ग्रेड वन व मिट्टी मोरम, सामाजिक वानिकी के तहत पौधरोपण करने संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर बीपीओ संतोष कुमार, सुभद्रा देवी, संगीता देवी, सरिता देवी, मुखिया कौशल्या देवी आदि मौजूद थे।