पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोमचांच : तेतरियाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी

डोमचांच : तेतरियाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोमचांच | थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-104 में गुरुवार की देर रात चोरों ने खिड़की में लगी ईंट को तोड़कर केंद्र में रखे कुर्सी, टेबुल, खिलौनों से भरा बाल्टी, दो रजिस्टर की चोरी कर ली। इसे लेकर सेविका रूपलता रावत व सहायिका मीना देवी ने शुक्रवार को डोमचांच थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। सेविका रूपलता ने बताया कि सुबह 7 बजे वे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची तो अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र के खिड़की में लगी ईंट को टूटा पाए। केंद्र के अंदर प्रवेश किया तो सामान गायब पाया। उल्लेखनीय है कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण विभाग की ओर से 2007 में कराया गया था, परन्तु विभागीय उदासीनता के कारण केंद्र में आज तक खिड़की, दरवाजे व प्लास्टर नहीं हुए है।

खबरें और भी हैं...