पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोमचांच : पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

डोमचांच : पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोमचांच | पतंजलि योग पीठ की ओर से शनिवार को धरगांव के राधा-कृष्ण मंदिर के समीप नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के सैकड़ों बच्चे व महिला, पुरुषों ने भाग लिया। योग के दौरान जिला प्रचारक रामपुकार भारती ने सैकड़ों बच्चों व शिक्षकों को कई योगों का अभ्यास कराया। स्मरण शक्ति बढ़ाने के कई योगों सहित अनुलोम विलोम, प्राणायाम, भस्रिका, कपाल भारती, सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। मौके पर सुखदेव हजाम, सुजीत राणा, महानंद सिंह, प्रभु पांडेय, अभिषेक कुमार, अनुराग कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...