पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना से पशु बांझपन निवारण शिविर

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना से पशु बांझपन निवारण शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोमचांच | प्रखंड के जेरूआडीह पशु चिकित्सालय में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत मंगलवार को पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पशुपालन पदाधिकारी प्रयाग रविदास, प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, भ्रमणशील पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अंजली मौजूद थे। शिविर के दौरान लगभग चार दर्जन पशुओं का बांझपन की बीमारी का निराकरण किया गया। शिविर में मवेशियों के सामान्य बीमारियों की भी जांच करते हुए पशुपालकों नि:शुल्क दवाइयां दी गई। मौके पर अजीत कुमार, हरिशचंद्र मिश्रा, पारावेंट सुमन कुमार मेहता, सुनील कुमार, प्रभु मेहता, राजेंद्र मेहता, प्रभु यादव, धीरेंद्र कुमार, सहदेव सिंह, वचन राम सहित दर्जनों पशुपालक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...