पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जोंधरा में छह सूत्रीय मांगों को लेकर 22 मई से करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल

जोंधरा में छह सूत्रीय मांगों को लेकर 22 मई से करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाेंधरा| छुरिया ब्लॉक के आश्रित ग्राम पंचायत जोंधरा के ग्रामीण अपनी छह सूत्रीय मांगो को लेकर 22 मई दिन को सुबह 10 बजे बाजार चौक स्थित कला मंच में क्रमिक भूख हड़ताल में बैठने की जानकारी शुक्रवार को कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, डोंगरगांव एसडीएम, छुरिया तहसीलदार, छुरिया जनपद सीईअो व डोंगरगांव थाना में दे दिए हैं।

ग्रामीणाें ने ने बताया कि ग्राम पंचायत जोंधरा सरपंच राधामणि भारद्वाज सरपंच व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मितानीन पद पर कार्य करते हुए दोनों जगहों से शासन से यात्रा भत्ता प्राप्त कर रही है जो विधिसंगत नहीं है। उन्हें दोनों पदों में से किसी एक पद से तत्काल हटाया जाए व साथ ही उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाए। पिछले बीस वर्षों से ग्राम पंचायत जोंधरा में सचिव पद 20 वर्षों से पदस्थ अन्यत्र स्थानांतरण करना चाहिए, इसके अलावा अन्य मांगें शामिल है।

खबरें और भी हैं...