फर्जी कॉल, पैसा दोगुना करने का लालच लकी नंबर के झांसे में न आएं: धनेश्वरी
थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा ग्राम उमरवाही में महिला कमांडो की मीटिंग रविवार को ली गई। मीटिंग में मां बम्लेश्वरी हितकारी समिति की ब्लाॅक अध्यक्ष धनेश्वरी के नेतृत्व में ग्राम उमरवाही, परहेवाडीह, जनकपुर, धोबनी, संबलपुर, गिदर्री के कमांडो अध्यक्ष, सचिव एवं ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
मीटिंग में जल संरक्षण, नारी उत्थान, महिलाओं को जागरूक कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी डोंगरगांव द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया एवं उन्हें समझाइश दी गई की गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति आए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें और गांव में आने वाले सोने-चांदी साफ करने वालों पर विश्वास न करने, फर्जी काल, बैंक एटीएम कार्ड फ्राड, नौकरी लगाने पर विश्वास न करने, पैसा दुगुना कर दूंगा, लक्की नंबर पर लाटरी, मोबाइल टावर वाले कॉल, आधार लिंक कराने के नाम पर कॉल पर विश्वास न करने बताया गया, गांव में चल रहे जुआ, शराब, सट्टा या कोई गुंडागर्दी या अजनबी, मुसाफिर, डेरा वाले आने पर उसकी सूचना थाने के नंबर पर देने समझाइश दी
डोंगरगांव. मां बम्लेश्वरी हितकारी समिति ब्लाॅक अध्यक्ष ने कमांडो की बैठक ली।