शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा- जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती
डोंगरगांव| शिक्षाकर्मी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न मांगों व प्राचार्य समेत सभी शिक्षक संवर्ग के रिक्त पदों को नए शिक्षा सत्र 15 जून तक भरने की बात कही है। यह बेरोजगारों के लिए एक खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ बेरोजगार संघ के प्रांतीय प्रवक्ता हिमांचल प्रसाद ने कहा कि इससे जिले सहित पूरे प्रदेश के लाखों डीएड, बीएड प्रशिक्षण प्राप्त किए अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि 4 बार टीईटी व 8 वर्ष के लंबी प्रतीक्षा के बाद शिक्षा मंत्री के उक्त पहल से राहत मिलेगी। हिमांचल ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों का यह आस है कि भर्ती प्रक्रिया अतिशीघ्र आरंभ होगी।