पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बड़गांव चारभाठा नवागांव के युवाओं ने राहगीरों के लिए खोला प्याऊ घर

बड़गांव-चारभाठा-नवागांव के युवाओं ने राहगीरों के लिए खोला प्याऊ घर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगांव| ब्लाॅक के आश्रित ग्राम बड़गांव चारभाठा नवागांव में भीषण गर्मी में युवाओं ने राहगीरों की सहायता के लिए डोंगरगांव से देवरी मुख्यमार्ग में अस्थायी प्याऊ घर का निर्माण किया है। जनकल्याण युवा मंडल के युवाओं द्वारा पानी पिलाने का कार्य किया जाता है। राष्ट्रीय युवा नेता हिमांचल प्रसाद कबीर मठ नादिया द्वारा युवाओं को मार्गदर्शन दिया जाता है। हिमांचल ने कहा कि यदि इन युवाओं को प्रशासन का सहयोग मिलेगा तो और भी बेहतर करने का अवसर प्राप्त होगा। जन कल्याण युवा मंडल बड़गांव चारभाठा के पदाधिकारियों में अध्यक्ष भामन लाल साहू, उपाध्यक्ष सोहन दास साहू, सचिव कमलेश शांडिल्य, कोषाध्यक्ष अर्जुन भंडारी, संरक्षक रमेश सुधाकर, सदस्य विनोद मशिया, कमलेश पटेल, जीतेंद्र साहू, रेखचंद धनपाल, देवेंद्र मशिया, दीपक यादव, खोमन नायक, बलराम भुड़कुरिया, तालेश्वर पटेल सहयोग दे रहे हैं। ग्रामीण जनप्रतिनिधि सरपंच विष्णुराम, उपसरपंच लता भूआर्य, मोतीराम पिस्दा, पूर्व सरपंच चंद्रकुमार साहू ने सराहना की है।

खबरें और भी हैं...