पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पेयजल की कमी, बिगड़े हैंडपंपों को सुधारने पालिका की रुचि नहीं

पेयजल की कमी, बिगड़े हैंडपंपों को सुधारने पालिका की रुचि नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में पेयजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। वार्ड 2, 5, 7, 8, 13, 14 में पीने के पानी के लिए लोग खासे परेशान हैं।

बुधवारी पारा वार्ड नं.14 के सोनू लाउत्रे ने बताया कि शुक्रवारी पारा से लगे हिस्से में पूर्व से स्थापित हैंड पंप सालों से बंद पड़ा है। वार्ड में नल नहीं खुलने की शिकायत से आए दिन पानी की परेशानी होती है। नल नहीं खुलने पर लोग बोरिंग का उपयोग करते हैं, जल स्तर नीचे जाने के कारण बोरिंग से पानी नहीं निकल रहा। वार्डवासियों के अनुसार बोरिंग के पाईप सड़ चुके है। नागरिक वार्ड की पार्षद सुरेखा साखरे से भी कई बार शिकायत कर चुके हैं किन्तु पालिका कर्मचारी पाईप सड़ा है कहकर चले जाते हैं। इस संबंध में शिकायत के बाद भी हैंडपंप नहीं सुधरने से नागरिको में रोष व्याप्त है।

बुधवारी पारा का खराब स्थिति में हैंडपंप।

रोज सुधार रहे 2 हैंडपंप

नगर में हैंडपंप सुधारने के लिए विशेष टीम सक्रिय है। रोज वार्डाे में दो हैंडपंप सुधारे जा रहे हैं, जल्द ही बुधवारी पारा का हैंडपंप सुधार होगा। आशीष तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, डोगरगढ़

खबरें और भी हैं...