इन दिनों बढ़ी गर्मी का असर अस्पताल में भी नजर आने लगा है। अस्पताल के साथ-साथ निजी चिकित्सकों के क्लीनिक में भी मरीजों की भीड बढ़ रही है। उल्टी दस्त के अलावा लू लगने की शिकायत के मरीज भी बढ़े हैं। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उल्टी-दस्त के 15 मरीज भर्ती हैं। इसमें कमलेश 25 वर्ष बुधवारीपारा, मनप्रीत कौर 38 बुधवारीपारा, शिवप्रशाद यादव 68 वर्ष बुधवारीपारा, हेमेंद्र पटले 35 कालकापारा, योगिता कलार 29 खुंटापारा, फिरदैाश 37 काशमीरीपारा, चंद्रकुमारी 55 कुम्हारपारा, देवाबाई कुर्रे 28 कातलवाही उल्टी दस्त से पीड़ित हैं।
वही वार्ड नं.2 दंतेश्वरी पारा की सावित्री ढ़ाई वर्ष पिता गब्बर नेताम, रंजू 5 वर्ष पिता हरेंद्र सिंह, बिन्दु नेताम 6 वर्ष पिता जितेंद्र नेताम माता के प्रकोप से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार दूषित पेयजल की वजह से डीवीडी के मरीज बढ़े हैं। चिकित्सकों ने नागरिको को पीने का पानी उबालकर ठंडाकर पीने की सलाह दी है और बताया कि दूषित पेयजल गर्मी में अधिकांश बीमारियों की जड़ है।
डोंगरगढ़. अस्पताल में मरीज का इलाज करते हुए नर्स।
6 मांगों को लेकर नर्स हडताल पर
स्टाफनर्स अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हडताल पर चली गई है। इसमें प्रमुख मांग समान प्रशिक्षण समान वेतन, नर्स को 4600 ग्रेड पे पर रखने और ग्रेड 2 का दर्जा दिया जाने के अलावा समस्त नर्सिग केडर के वेतनमान में बढ़ोतरी करने और इंक्रीमेंट सम्मान्ता के साथ दिया जाने, नर्सिंग आफिसर पदनाम के लिए आदेश करने सहित अन्य मागों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इन मागों को लेकर पिछले दो सालों से स्टाफ नर्स प्रदर्शन कर रही हैं। सुनवाई नहीं होने पर अब वे हड़ताल पर है।
हड़ताल का नहीं दिखा असर
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें नर्सो की हड़ताल की असर नहीं के बराबर है। शनिवार को अस्पताल मेंे पांच नर्स कार्यरत थीं, कुछ नर्सो ने छुट्टी ले ली है। फिर भी अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा के पर्याप्त नर्सो की व्यवस्था कर रखी है। मरीज भी व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने सीएम से वेतन बढ़ाने की मांग की
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
डोंगरगढ़| स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश सलाहकार अश्वीनी नायक के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिह से मिला। स्थानीय भाजपा नेता वीरेंद्र सोनी के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओंं को होने वाली परेशानी से अवगत कराया।
नायक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर एएनएम व ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों के वेतन बढ़ाने संबंधी मांग रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर आदिवासी अंचल व जंगली क्षेत्रों में दिनरात सेवा दे रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं ने नि:स्वार्थ भाव से गांव के लोगों की सेवा की है। किन्तु अल्प वेतन से इनका घर चलाना मुशकिल है।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंर्तगत कार्यरत मैदानी कार्यकताओं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको सुपरवाइजरो व बीईटीओ के वेतन विसंगती तकनीकि पद स्थायी यात्रा भत्ता सीआरएमसी भत्ता सहित संविदा एएनएम का नियमितीकरण के साथ साथ संघ को मान्यता प्रदान करने की मांगें रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने सहानभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।