डोंगरगढ़| पिनकापार निवासी हीरण सिंह चंद्रवंशी की 18 वर्षीय पुत्री धनकुंवर बाई चंद्रवंशी की ट्रैक्टर ट्राॅली में दबने से मौत हो गई। घटना सुबह 10 बजे की है। पिनकापार खार में गढ्ढे से गोबर खाद भरकर ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 08 पी 7828 कृषक हीरण सिंह चंद्रवंशी के खेत जा रहा था। चालक अधुराम के अनुसार ट्राॅली में बैठी धनकुंवर अचानक फिसलकर गिर पड़ी और ट्राॅली के पहिए में दबने से उसकी मौत हो गई। पुुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।