पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समस्याएं दूर करने जोगी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन की योजनांतर्गत भुरवाटोला में बनाए गए अटल आवास में निवास करने वालों की समस्याओं को लेकर जनता कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया, साथ ही अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे (जोगी कांग्रेस) के जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पालिका का घेराव कर सीएमओ आशीष तिवारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के पहले कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित लोग हाईस्कूल प्रांगण में एकत्र हुए वहां से रैली का रूप लेकर अपनी समस्याओं को लेकर शासन के खिलाफ नारे लगाते हुए, गोलबाजार, जयस्तंभ चौक होते हुए नगर पालिका पहुंचे। जहां पुलिस ने पहले से ही तैयारियां कर नगर पालिका के गेट को बंद कर रखा था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने गेट को धक्का देकर खोल दिया व अंदर जाकर पालिका परिसर में बैठकर नारेबाजी करना शुरू कर दिए। ज्ञापन में बताया गया है कि अटल आवास में काफी खामियां हैं। अधूरे भवन में बिना सुविधाओं के अतिक्रमण प्रभावितों को आवंटित कर दिया गया। ठेकेदार ने अधूरा काम किया इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा भुगतान कर दिया गया। यहां बिजली, पेयजल, सफाई की समस्याा है। सुरक्षा के लिहाज से रेलिंग भी नहीं लगाई है। इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, दुर्गा बंजारे, पिंकी नामदेव, परवीन बानो, गंगा बाई, जानकी महोबिया, अशोक यादव, गंगा मालेकर, कमलेश यादव, इतेश्वरी यादव, भगवती पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा भुरवाटोला के वार्डवासी उपस्थित थे।

डोंगरगढ़.अटल आवास की समस्याओं को दूर करने किया प्रदर्शन।

दुकानों का आवंटन किया जाए, पार्किंग व्यवस्था बने

जोगी कांग्रेस ने मांग की कि भगत सिंह चौक के मटन मार्केट को हटाकर प्रस्तावित स्थल पर जल्द शुरु किया जाए। पुराना पुलिस थाना की खाली जगह पर पार्किंग बनाया जाए, सब्जी मार्केट में रोजाना ट्रैफिक जाम कि स्थिति बन रही है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत नगर में बनाए गए दुकानों के आवंटन की प्रकिया जल्द शुरू की जाए। खैरागढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के आसपास से कब्जा हटाकर रास्ता दिया जाए। महावीर पारा में स्थित स्वामी विवेकानंद बालोद्यान को तोड़ दिया गया शहर मे एक भी गार्डन नहीं हे मनोरंजन की दृष्टि से शहर मंे गार्डन बनाया जाए। नए नपा भवन का काम कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है। मामले में सीएमओ ने कहा कि कुछ समस्या का समाधान तो एक-दो दिनों में हो जाएगा व कुछ पर विचार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...