कल्याणपुर में दो दिनों से बिजली गुल पानी के लिए तरस रहे रहवासी
डोंगरगढ़। ब्लॉक के ग्राम कल्याणपुर में दो दिनों से बिजली बंद है। सोमवार शाम हवा तूफान के चलते विद्युत पोल पर झाड़ गिर जाने के कारण पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। शाम 6 बजे बंद हुई बिजली मंगलवार की शाम 6 बजे तक नहीं आ पाई। इस संबंध में ग्राम के उपसरपंच दीपेश खोबरागड़े ने बताया कि अक्सर छोटे-छोटे कारणों से गांव की बिजली अचानक बंद हो जाती है तो ग्रामीण रतजगा करते हैं। गांव में नलजल योजना संचालित है। बिजली बंद होने के कारण पानी टंकी नहीं भरी गई जिससे गांव मेें दो दिनों तक पीने की पानी की किल्लत हो गई। ग्रामीण पानी के लिए इधर उधर भटकते रहे तालाब व कुएं में लंबी लाइन लगी रही । दीपेश सहित ग्रामीणों ने बिजली बंद होने की शिकायत लाईन मेन नंदलाल साहू से की साथ ही कनिष्ठ यंत्री एस के सोनी से भी शिकायत दर्ज कराई गई किंतु मुख्य मार्ग में स्थित होने के बाद भी रात भर विद्युत विभाग ने कोई पहल नहीं की मंगलवार को दोपहर 12 बजे विद्युत ठेकेदार के लोग काम पर लगे किंतु शाम 6 बजे तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हुई जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।