पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • नए बस स्टैंड के कुएं की 3 साल बाद सफाई तीन बोरी में निकली शराब की खाली बोतलें

नए बस स्टैंड के कुएं की 3 साल बाद सफाई तीन बोरी में निकली शराब की खाली बोतलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़। नगर पालिका परिषद इन दिनों नगर में सार्वजनिक कुओं की सफाई करा रहा है। तीन वर्ष बाद हो रही सफाई में कचरे के साथ अन्य सामग्री भी निकल रही है। नए बस स्टैंड स्थित कुआं में बुधवार को सुबह सफाई के दौरान दो-तीन बोरी शराब की खाली बोतलें निकाली गई। सफाई के दौरान जिस मात्रा में शराब की बोतलें निकल रही है इससे तो यही लग रहा है कि शराबियों ने कुएं को भी कूड़ादान बना दिया है।

शराब के लिए प्रतिबंधित धर्मनगरी में अवैध शराब की बिक्री सबसे बड़ा कारोबार बन गया है। इधर पुलिस कार्रवाई से परहेज कर रही है। समीपस्थ ग्राम बेलगांव व बोरतलाव में सुबह से लेकर शाम तक लगी लंबी लाइनें इसका प्रमुख उदाहरण है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे मेें दर्जनों ऐसे संदिग्ध दिखाई देंगे जो दिन मे दस बार लाइन लगकर चार से अधिक पौवा शराब खरीद रहे है। बेलगांव बोरतलाब की शराब बिक्री के आंकड़े जिले मे सबसे अधिक हो सकते हैं। यही नहीं सरकारी शराब के अलावा मप्र से भी भारी मात्रा में अवैध शराब का प्रतिदिन परिवहन हो रहा है।

सफाई पहुंचे पालिका अध्यक्ष तब भी कुआं से निकाले खाली बोतलें: पालिकाध्यक्ष तरुण हथेल भी बुधवार को सुबह श्रमदान करने नए बस स्टैंड पहुंचे तो उन्हें शराब की बोतलों का सामना करना पड़ा। कुएं से कचरा कम खाली बोतलें व डिस्पोजल गिलास अधिक निकल रहे हैं। तरुण ने कहा कि शराब की खाली बोतल चखना व डिस्पोजल का इतनी बड़ी मात्रा में कुआं से निकलना शासन व समाज के लिए बड़ी चुनौती है। धर्मनगरी एक तरफ तो शराब मुक्त है और दूसरी तरफ धड़ल्ले से हो रही शराब की अवैध बिक्री समझ से परे है।

डोंगरगढ़.सफाी के दौरान निकली कचरा व बोतलें।

खबरें और भी हैं...