गर्मी की बजह से बढ़ी बिजली की खपत को लेकर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते पूरे नगर में सप्ताह भर से देरशाम तक बिजली व्यवस्था ठप हो रही है। पूरे नगर को दो तीन भागों मे विभक्त कर बारी-बारी से बिजली बंद कर नगर को मेंटेनेंस किया जा रहा है। कल्याणपुर में बिजली पोल गिरने से दो दिन बिजली बंद रही।
विभाग द्वारा बिजली बंद होने की सूचना भी नहींं दी जाती है कभी भी बिजली अचानक बंद हो जाती है जिससे गर्मी के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नागरिकों ने जल्द व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। लगभग पूरे नगर में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कभी भी बंद कर दी जाती है जिससे नागरिक खासे परेशान हैं। माह के शुरूआत से ही मौसम के बदलने की वजह से बार-बार बिजली बंद होने से नगरवासियों सहित आसपास के गांव क्षेत्रों के लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। पूछने पर विभाग द्वारा बताया गया कि तेज हवाओं के चलते बिजली बंद की गई है, ऐसा हमें उपर से आदेश है।
अलग-अलग कारणों का हवाला: जानकारी के अनुसार कभी गर्मी की व्यवस्था को लेकर ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग सहित तारों व विद्युत पोलों की व्यवस्था सुधारने तो कभी तार टूटने के नाम पर घंटों बिजली बंद रहती है। जिम्मेदार अधिकारी फोन उठाने से बचते हैंै। शिफ्ट चेंज करने के नाम पर दिन में पांच छह बार पांच पांच मिनट के लिए बिजली का बंद होना समझ से परे है।