नापेड में कार्य करने को लेकर समूहों ने मोर्चा खोला
डोंगरगढ़| ग्राम पंचायत खलारी के आश्रित ग्राम मेरेगांव की पांच महिला समूहों ने जनपद कार्यालय का घेराव कर जनपद सीईओ विरेन्द्र सिंह के समक्ष अपनी मांग रखी। उन्होंने अपने मांग पत्र में लिखा है कि पंचायत में कार्यरत प्रत्येक समूह की महिलाओं को कार्य दिया जाए जिससे महिला समूहों में एकता बनीं रहे।
महिला समूहों की प्रमुखों ने बताया कि रूर्बन मिशन के तहत गांव में संचालित नापेड गड्ढे का कार्य किसी एक समूह द्वारा किया जा रहा है अन्य महिला समूह को कोई कार्य नहीं दिया जा रहा है। इससे अन्य समूहों कि महिलाओंं में आक्रोश व्याप्त है अन्य पांच महिला समूहों को इसकी जानकारी नहीं होने के चलते केवल एक ही महिला समूह लगातार कार्य कर रही है। महिला समूह की प्रमुख रामबाई, अंकलहीन बाई, रूखमणी बाई मौजूद रही।