पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • अब कार्यालयों में जैम पोर्टल होगी सामग्री की खरीदी: तरुण

अब कार्यालयों में जैम पोर्टल होगी सामग्री की खरीदी: तरुण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में उपयोग में आने वाली अधिकतम सामग्री की खरीदी अब जैम पोर्टल के अंतर्गत होगी।

नगर पालिका अध्यक्ष तरुण हथेल ने बताया कि अब नट-बोल्ट की खरीदी भी जैम पोर्टल नियम के तहत होगी। इसमें पालिका के जनहित संबंधी कार्यों के प्रभावित होने की पूरी संभावना है। जहां निकाय क्षेत्रों का काम संवेदनशील होता है जिसे लेकर समय से काम नहीं होने पर जनता में आक्रोश पनपेगा व पालिका व जनप्रतिनिधियों के लिए काम करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। निकाय को ऐसे नियमों में बांधना गलत है। अब प्रत्येक कार्य के लिए ऑडिटर, सीए को हर सामान रायपुर में जाकर खरीदना होगा। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे तुगलकी फरमान की निंदा करता हूं सरकार ऐसे नियम तत्काल वापस लेना चाहिए।

क्या है जैम पोर्टल, जानिए

शासन ने पालिका व नगर पंचायतों में लगाम कसने के लिए एक पोर्टल तैयार कर मूलभूत संबंधी सभी शासकीय खरीदी का केंद्रीयकरण कर दिया है जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य, विद्युत, नलजल सहित अन्य जीवन उपयोगी सामग्री का क्रय पालिका परिषद के अनुसार न कर राज्य औद्योगिक संस्थान के माध्यम से करेगी। पालिका को अब उपयोग मेें आने वाली सामग्री का मांग पत्र देना होगा और उसी के अनुसार राज्य सरकार सामग्री खरीद कर पालिका को देगी।

खबरें और भी हैं...