डोंगरगढ़| स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा स्पोकन इंग्लिश की नि:शुल्क क्लास सोमवार को प्रारंभ की गई। पहले दिन सुबह 8 बजे 40 बच्चे पहुंचे। प्राचार्य प्रकाश यादव ने मां भारती माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन व पूजन अर्चन कर नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया। बच्चों को अंग्रेजी विषय की पढ़ाई पहले दिन शिक्षक गणेश वर्मा व भीषम साहू ने कराई। यादव ने बताया कि बच्चे पढ़ने पर क्लास बढ़ा दी जाएगी। शीघ्र ही अन्य विषयों के विशेषज्ञ भी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षण प्रारंभ करेंगे। स्पोकन इंग्लिश के साथ-साथ बेसिक इंग्लिश ग्रामर, व्यक्तित्व विकास, कॅरियर गाइडेंस सहित अन्य विषयों पर भी क्लासेस लगेगी। प्राचार्य ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में नि:शुल्क कोचिंग क्लास में भाग लेने की अपील की है।