पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेल कर्मचारियों की एकता पर जोर, संघर्ष का एेलान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़.राष्ट्रीय महामंत्री मिश्रा साथ फेडरेशन के स्थानीय सदस्य।

भास्कर न्यूज | डोंगरगढ़

आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने डोंगरगढ़ में रेल कर्मचारियों के हक,अधिकार व सम्मान को लेकर आवाज बुलंद की। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे मेन्स यूनियन के बैनर तले पुराने लोको ऑफिस के सामने रेल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कर्मचारियों की एकता ज्वलंत विषय है हम एक रहे बैगर अपने अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ सकते।

उन्होंने बताया कि रेल कर्मचारियों के हक में एआईआरएफ नई पेंशन स्कीम,न्यूनतम वेतन मेें सुधार,फिटमेन्ट फार्मूला में सुधार,नई किमी रेट,वर्किंग सेट में सुधार सहित अन्य विषयों को लेकर भारत सरकार के समक्ष आंदोलनरत हैं। रेल कर्मचारियों के हक अधिकार सम्मान व निर्भिक रेल कार्य संपादन सहित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। महामंत्री मनोज बेहरा,अध्यक्ष सलिल लारेंस, रायपुर के राजेश डोंगरे, बिलासपुर के संजय सिन्हा, नागपुर के एसके सिन्हा ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय महामंत्री मिश्रा के डोंगरगढ़ पहुंचने पर सचिव बीके तिवारी, सहसचिव एस वेंकट स्वामी के नेतृत्व में स्वागत किया।

2 लाख कर्मियों की जरूरत

मिश्रा ने बताया कि इस वक्त देश मे रेल्वे के सुचारू संचालन के लिए आज दो लाख से अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता है, इसके लिए रेल मंत्री से चर्चा की गई है। रेल मंत्रालय दिसंबर तक 90 हजार पदों की भर्ती करेगा उसके बाद 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए भी सहमति बनीं है। हम रेल साथियों के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे व अपने अधिकार लेकर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...