पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • राइस मिल निर्माण के लिए लोगों ने जताई आपत्ति, निस्तारी तालाब हो जाएगा खराब

राइस मिल निर्माण के लिए लोगों ने जताई आपत्ति, निस्तारी तालाब हो जाएगा खराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा के ग्रामीणों ने सोमवार को निस्तारी तालाब के बीच राइस मिल निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम प्रेमलता चंदेल को बताया कि ग्राम में निस्तारी तलाब से लग कर राइस मिल का निर्माण कराया जा रहा है।

मिल में जाने के लिए जहां सड़क बनाई जा रही है वह स्थान वर्तमान में महिला घाट है। राइस मिल के दूषित अवशेष से निस्तारी तालाब में भी प्रदूषण फैलेगा और वह लोगों के नहाने लायक नहीं रहेगा। 500 मीटर दूरी पर राइस मिल लगाने से तालाब भी बचेगा और महिला घाट भी सुरक्षित रहेगा। क्षेत्रीय जनपद सदस्य कमलेश वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य कामता प्रसाद साहू, पंचायत प्रतिनिधि व महिलाओं ने विरोध जताया। इस संबंध में एसडीएम डोंगरगढ़ प्रेमलता चंदेल ने बताया कि ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई है, तहसीलदार को जांच के लिए भेजेंगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

डोंगरगढ़.निर्माणाधीन राइस मिल पर आपत्ति दर्ज कराने ग्रामीण पहुंचे।

खबरें और भी हैं...