डोंगरगढ़| रमजान माह का आगाज गुरुवार को शाम 6.30 बजे से शुरू हो गया। पहली ताराबीह रात में अदा करने के बाद शुक्रवार को पहला रोजा रखा जाएगा। 30 दिन गुजरने के बाद ईद मनाई जाएगी, साथ ही इफ्तार, सेहरी के अलावा रात में खास नमाज अदा पूरे माह भर की जाएगी। इसमें कुरान शरीफ को पढ़कर सुनाया जाएगा। कल से इस्लामिक कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने माह-ए-रमजान की शुरूआत हो रही है। पैगम्बर साहब के मुताबिक रोजा सभी बन्दो को जब्ते नफस अर्थात आत्म नियंत्रण की तरबियत देता है और परहेजगारी पैदा करता है। रोजे मेें उपवास व जल त्याग का मकसद यह है कि आप दुनिया के भूखे व प्यासे लोगों का दर्द महसूस कर सकें।