डोंगरगढ़| सिन्हा समाज के चुनाव में पूर्व जनपद सदस्य मनहरण सिन्हा 612 वोटों के भारी अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहनलाल सिन्हा को हराकर समाज के अध्यक्ष बने। खैरा निवासी गंगाराम सिन्हा को सचिव व टीकेश्वर सिन्हा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।