पंचायत की रािश गबन की, महिला सरपंच को हटाया, सचिव निलंबित
कसडोल/सेल | ग्राम पंचायत सर्वा की सरपंच आरती वर्मा को पद से हटा दिया गया है। वहीं सचिव सुखसागर कश्यप को अनुविभागीय अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ बिना प्रस्ताव पंचायत की राशि निकालकर गबन करने का आरोप है।
ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सर्वा की सरपंच एवं सचिव के खिलाफ ग्राम पंचायत की राशि को बिना प्रस्ताव के निकालकर भ्रष्टाचार करने की शिकायत एक साल पहले की गई थी। शिकायत की जांच जनपद द्वारा भी कराई गई, लेकिन अब तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद गांव के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से शिकायत की। सभी के बयान के आधार पर बिजली सामग्री क्रय 39000, पंप खरीदी 35000, जीरा गिट्टी 90000, अन्य काम के लिए 150000 रुपए कुल राशि 314000 रुपए बिना प्रस्ताव के निकाली गई। इस के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर गबन का आरोप सरपंच व सचिव पर लगाकर दोषी बताया गया। फलस्वरूप महिला सरपंच को पद से पृथक कर वर्ष की कालावधि के लिए अयोग्य घोषित किया गया। जबकि सचिव द्वारा सरपंच की अनियमितता छिपाने और उक्त कार्य में संलिप्त रहने व कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण निलंबन किया गया है। इसके आदेश सीईओ कसडोल को भेज दिया गया।
सालभर से सर्वा के ग्रामीण कर रहे थे शिकायत, अब कार्रवाई