लवन| लवन नगर के सियाराम कांप्लेक्स में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा क्षेत्र कसडोल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से यात्रा प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल योगेश चंद्राकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र टिकरिया यात्रा के प्रभारी डॉ अजय राव संजय बाजपेई सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित होकर 30 मई को लवन में मुख्यमंत्री का विकास यात्रा की तैयारी के लिए आवश्यक चर्चा की। सम्मेलन में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में आम मतदाता ग्रामीण, किसान, व्यापारी अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां लाने के लिए आवश्यक तैयारी पर चर्चा की गई। विधानसभा स्तरीय बैठक में मंडल अध्यक्ष दुर्गा पटेल, राम कुमार साहू, बुधराम साहू, सुनाराम वर्मा, चमन साहू, ओमप्रकाश साहू, सुलोचना यादव, पवन साहू, दौलतराम वर्मा गोविंद घृतलहरे आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का विकास यात्रा आम जनता के लिए है, जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
लवन. सियाराम कांप्लेक्स में विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ता गण।