पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज रफ्तार स्कार्पियो अिनयंित्रत होकर 5 बार पलटी, एक की मौत

तेज रफ्तार स्कार्पियो अिनयंित्रत होकर 5 बार पलटी, एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लवन | बीती रात 12:30 बजे लवन-डोंगरीडीह मुख्य मार्ग पर ग्राम डोंगरा मोड़ के पास स्कार्पियो सीजी 12 आर 6204 अनियंत्रित होकर पलट गई। मार्ग से लगभग सौ मीटर दूर पर स्कार्पियों पांच बार पलटते हुए सीधा हो गई। इस दुर्घटना में बाराद्वार वार्ड-11 के संपत खुंटे (24) की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि ड्राइवर नितेश कुमार सुल्तानिया एवं प्रशांत सुल्तानिया को मामूली चोट आई है। चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे खेतों में जाकर पलटते हुए सीधा हो गई। घटना में एक की मृत्यु हुई है। ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

खबरें और भी हैं...