पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अल्पवर्षा में भी सिंचाई से होगी फसल

अल्पवर्षा में भी सिंचाई से होगी फसल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरी इच्छा है कि कसडोल विधानसभा के हर गांव के हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच सके, ताकि लोगों को भगवान भरोसे न रहना पड़े और कम वर्षा की स्थिति में भी पर्याप्त फसल हो। यह बात विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने समीपस्थ ग्राम कुकरीकोना में स्टॉपडेम जीर्णोद्धार 20 लाख एवं नल जल योजना 10 लाख के भूमिपूजन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण समारोह को सं‍बोधित करते हुए कहा।

उन्होंने आगे कहा कि वे जब से विधायक बने हैं तब से क्षेत्र सिंचाई स्रोतों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के कार्यों को प्राथमिकता से कर रहे हैं। पाकर घाट, अवराई जलाशय, मुढ़ीपार एवं अन्य स्टॉप डैम तथा डायवर्सन का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी सिंचाई स्रोतों के बन जाने से कसडोल ब्लॉक में निश्चित ही सिंचाई रकबे में वृद्धि होगी। बलार नहर के लाइनिंग कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि लाइनिंग का कार्य हो चुका है अब अंतिम खेतों तक पानी आसानी से पहुंच जाएगा। कार्यक्रम में डीएफओ विश्वेश झा, एसडीओ यूएस ठाकुर , तहसीलदार एसएल सिन्हा, रेंजर द्वय गोविन्द सिंह राजपूत ( सोनाखान ) एवं टीआर वर्मा ( अर्जुनी ) , जनपद सीईओ एम चंद्रशेखर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्यामबाई साहू , मण्डल अध्यक्ष राजकुमार साहू, महामंत्री द्वय कृष्ण कुमार पटेल, संतोष कश्यप, जनपद सदस्य मेला राम साहू, रामेश्वरी साहू, खर्री सरपंच शांतिबाई ठाकुर, महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष भारती बाला मैथ्यूज, विनीता दुबे आदि सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

समारोह

विस अध्यक्ष ने स्टॉपडैम जीर्णोद्धार व नलजल का भूमिपूजन किया

कसडोल. कुकरीकोना में तेंदूपत्ता मुंशी को विस अध्यक्ष ने बांटी साइकिलें।

खबरें और भी हैं...